Headlines

एयर इंडिया विमान हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख

देहरादुन,

एयर इंडिया विमान हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख,

गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,
“अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।”

मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात भी कही है।

ये भी पढ़ें:   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

इस हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा की कामना कर रहे हैं। एयर इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *