देहरादून
बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित के बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि इस बजट सत्र में विनियोग विधेयक सहित 6 विधायक सदन के पटल पर पारित हुए हैं … इसके साथ दो विधायक जो पुनर्विचार के लिए सदन के पटल पर आए थे उसमें से एक विधेयक वापस लौटाया गया … विभिन्न विभागों के 11 प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखे गए छह याचिकाएं भी स्वीकृत हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नियम 300 के तहत 21 सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें से 14 स्वीकृत हुई ध्यान आकर्षण के लिए 22 सूचनाओं को लिया गया नियम 52 में 39 सूचनाओं प्राप्त हुई 4 स्वीकृत हुई और 15 को ध्यान आकर्षण कीजिए लिया गया नियम 58 में 18 सूचनाओं प्राप्त हुई 13 स्वीकृत हुई नियम 300 में एक सूचना प्राप्त हुई जिसे परिवर्तित करके नियम 58 में सुना गया। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 26 फरवरी से शुरू हुआ विधानसभा साथ इस बार 28 घंटे 25 मिनट तक चला है जिसमें 28 फरवरी को देर रात 11:30 बजे तक सदन की कार्रवाई संचालित हुई। साथी विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार तारांकिक और अतारकिंक सहित विधानसभा सचिवालय को 304 प्रश्न प्राप्त हुए थे जिसमें से 104 प्रश्न उत्तरित हुए।

