जम्मू कश्मीर
मुख्यमंत्री धामी ने बनी, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है : मुख्यमंत्री धामी।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है।
सुरक्षित व समृद्ध जम्मू कश्मीर का निर्माण ही मोदी जी की गारंटी है।
जम्मू कश्मीर को कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस ने कई वर्षो तक आतंकवाद और अलगाववाद की भेट चढ़ा दिया है।
यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनी, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि *बनी की भूमि ऐतिहासिक संस्कृति और बलिदान की भूमि है।* जम्मू कश्मीर में नया अध्याय लिखा जा रहा है।
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान जारी है।
जम्मू कश्मीर की जनता बढ़ चढ़कर के मतदान कर रही है। *लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है।
राज्य विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई लहर आई है। जिसका सीधा लाभ जम्मू की जनता को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल जी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे।
जीवन लाल निरंतर बनी की जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की जनता विकास को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में कमल खिलाएगी।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके सपनों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार *जम्मू कश्मीर में एक झंडे, एक संविधान के नीचे मतदान होने जा रहा है।* प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य हुआ है।
