Headlines

अब्दुल मोईद को पुलिस ने किया दिल्ली गिरफ्तार

हल्द्वानी

नैनीताल दंगे में वांछित अब्दुल मोईद को पुलिस ने किया दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा गया सलाखों के पीछे

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/ 2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एस0एस0पी प्रहलाद मीणा, नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

ये भी पढ़ें:   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक राज्यों में हुई अतिवृष्टि, ओला पाला का संज्ञान लिया 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी थी जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है

अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मलिक निवासी- ला0न0 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)

पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Litl’ Pal – Animal Shelter & Charity WordPress Theme Litmus – Creative MultiPurpose WordPress Theme Live Chat Complete Live Chat Experience Live Chat Pro Live Chat Unlimited Live Deals for WooCommerce Live Preview Switch Bar for WordPress Live Support Chat – Live Chat 3 Live Support Chat – Live Chat 3