*देहरादून*
*धामी सरकार की चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने की पहल*
*राज्य में ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान हुआ शुरू, तीर्थयात्रियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता*
*खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखंड का स्वास्थ्यवर्धक कदम*
चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू कर दिया है।
आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा इस पहल का मुख्य उद्देश्य भोजन में अतिरिक्त नमक, चीनी और वसा की मात्रा को नियंत्रित करना है, जिससे हृदय रोग, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
रेस्तरां एवं भोजनालयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे शेफ और खाद्य विशेषज्ञों के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार करें और पोषण संतुलन का ध्यान रखें।
इस अभियान के तहत फ्लेक्स बैनर, पोस्टर एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
*‘RUCO पहल’: पुनः प्रयुक्त तेल के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव रोकने की रणनीति*
