Headlines

नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित सौरभ थपलियाल ने ली मेयर पद की शपथ

देहरादून

उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम की जनता मौजूद थी।

बता दे कि राजधानी देहरादून की छोटी सरकार का कार्यकाल आज से शुरू हो गया है राजधानी देहरादून के नगर निगम प्रांगण में देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल समेत तमाम पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राजधानी देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहां की हमारी प्राथमिकता राजधानी देहरादून को साफ और सुंदर बनाने की रहेगी इसके साथ ही राजधानी देहरादून में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा राजधानी देहरादून में कई जगहों पर विकास के कार्य किया जा रहे हैं हमारी प्राथमिकता है कि हम इन कार्यों को और तेजी के साथ करने का काम करेंगे और राजधानी देहरादून को उत्तराखंड का सबसे बेहतर नगर निगम की श्रेणी में लाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *