Headlines

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

देहरादून

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज दिनाँक 28फरवरी 2024 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त आल्टो कार (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 07 लोग सवार थे जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के राजनीति से आज की बड़ी खबर, धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद दायित्व बांटने हुए शुरू

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व सभी शवों को स्थानीय पुलिस व लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से पूर्व में ही एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection WooCommerce Product Page Customizer WooCommerce Product Quantity Field Plugin WooCommerce Product Retailers WooCommerce Product Reviews Pro WooCommerce Product Search WooCommerce Product Size Guide WooCommerce Product Slider for Elementor WooCommerce Product Subtitle WooCommerce Product Tab Pro WooCommerce Product Table