Headlines

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर डिलीवरी बॉयज के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट तथा 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

देहरादून

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर डिलीवरी बॉयज के सत्यापन हेतु दून पुलिस ने चलाया अभियान

अभियान के दौरान फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की करी कार्यवाही

*नियमो का उल्लंघन करने वाले 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में किये चालान*

*यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर 65 तथा ड्रंक एंड ड्राइव में 05 वाहनो को किया सीज*

*सत्यापन की कार्यवाही न कराने पर 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट तथा 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

*रात्रि के समय तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थो/सामान की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त न रहने की दी सख्त हिदायत*

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

*डिलीवरी बॉयज के अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन की कार्रवाई के दिए थे निर्देश*

रात्रि के समय फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे,

जिस पर दिनांक 13/05/2025 को संपूर्ण जनपद में फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी कर रहे लोगो के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए, जिनमें 48 चालान मा० न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Elemailer - Elementor Email Template Builder Element Pack - Addon for Elementor Page Builder WordPress Plugin Elementor Addon for IDonatePro – Blood Donation, Request And Donor Management Elementor Addon for Real 3D FlipBook Elementor – Animated Pricing Table Widget Elementor Extras Elementor Header Footer Builder – Addon Elementor Off Canvas Menu plugin Elementor Page Builder Addons Bundle Elementor Post grid, List , Carousel Slider