Headlines

रायपुर मालदेवता सौंग नदी में शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही

देहरादून

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही*

*मालदेवता सौंग नदी में रायपुर पुलिस ने चलाया अभियान

18 व्यक्तियों को मालदेवता सौंग नदी मे शराब पीकर उपद्रव करने पर किया गिरफ्तार*

48 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान

12000/-रूपये का वसूला जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

उक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 05.05.2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मालदेवता सौंग नदी में चैकिंग अभियान चलाया गया उक्त चैकिंग अभियान के दौरान सौंग नदी में खुले स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालें 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 48 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उक्त व्यक्तियों से 12000/-रूपये जुर्माना वसूला गया । उक्त अभियान लगातार जारी है ।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनते एवं मौके पर ही निस्तारण किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *