Headlines

बागेश्वर: सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मृत्यु, SDRF ने किया शव बरामद

बागेश्वर

बागेश्वर: सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मृत्यु, SDRF ने किया शव बरामद

बागेश्वर के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सामा-मुनस्यारी मार्ग पर एक लड़का साइकिल से खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि *यश शर्मा पुत्र अमर सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ पानीपत हरियाणा* जो कि वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह डाक लेकर साइकिल से जा रहा था, इसी दौरान एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया, जिससे घबराकर उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह गहरी खाई में गिर गया। गिरने के पश्चात भालू द्वारा उस पर हमला कर दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection JetBlog – Blogging Package for Elementor Page Builder JetBooking - Booking functionality for Elementor JetCompareWishlist For Elementor JetElements - Widget Addon for Elementor Page Builder JetEngine - Adding & Editing Dynamic Content with Elementor JetMenu For Elementor JetMenu For Elementor JetPopup For Elementor JetProductGallery For Elementor Jetrans – Logistics & Transportation Elementor Template Kit