Headlines

उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ पंकज कुमार पांडे के बेटे अर्नव पांडे ने 12वीं में हासिल किए 99% अंक

देहरादून

अर्नव पांडे ने 12वीं में हासिल किए 99% अंक,

सेंट जोसेफ्स एकेडमी के छात्र अर्नव पांडे ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अर्नव ने आईएससी (ISC) 12वीं की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले 2023 में उन्होंने कक्षा 10 (ICSE) में भी 99% अंक लाकर स्कूल टॉप किया था। अर्नव को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलेस (UCLA) में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश मिला है। वे तकनीकी और विश्लेषणात्मक विषयों में विशेष रुचि रखते हैं।

हाल ही में अपने एक सोशल मीडिया परिचय में अर्नव ने लिखा, “मुझे जटिल समस्याएं हल करना पसंद है, चाहे वह कोड में हो या जीवन में।” भले ही उन्होंने अभी अपने करियर का अंतिम लक्ष्य स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी रुचि और विषय चयन से यह संकेत मिलता है कि वे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या किसी तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

अर्नव के पिता डॉ पंकज कुमार पांडे एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) और श्रम विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां अंशु पांडे गृहिणी हैं, जबकि उनकी छोटी बहन वैष्णवी पांडे कक्षा 9 की छात्रा हैं। अर्नव की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Worksquare – Coworking and Office Space WordPress Theme WORKSUITE – HR, CRM and Project Management Worksuite Saas – Project Management System World Wide News – Magazine Responsive WordPress Theme World Wide – Responsive Magazine WordPress WorldNews Magazine RTL Responsive WordPress Blog WorldPay Gateway for WooCommerce WorldPay Jetpack CRX Addon WorldPay Woocommerce Payment Gateway Plugin WorldWides – Multipurpose WooCommerce Theme