Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्या ने  देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया।

देहरादून

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की चयन प्रक्रिया का किया निरीक्षण खेल मंत्री रेखा आर्या ने  देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया।

इस शिविर के जरिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

खेल मंत्री पवेलियन ग्राउंड पहुंची और उन्होंने शिविर में भाग लेने आए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस योजना के तहत जितने अधिकतम बच्चों के चयन का लक्ष्य दिया गया है उसमें एक भी खिलाड़ी का चयन कम नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम खिलाडियों पर उसके बचपन से ही इनवेस्ट करेंगे तभी भविष्य में हमें बड़े स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक पूरी कर दी जाए, इसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही लाभार्थी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके। इस अवसर पर ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद थे जो विगत वर्षों में इस योजना का लाभ लेते रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान मंत्री को बताया कि योजना के तहत माहवार पैसा मिलने से उन्हें अपने गेम पर फोकस करने और उसके लिए जरूरी उपकरण खरीदने में काफी मदद मिली है।

ये भी पढ़ें:   पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण

इस दौरान विभागीय अधिकारी  संजीव पौरी, DSO रविंद्र भंडारी व बच्चे और उनके अभिवावक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Mobdev – Creative Portfolio & Resume Elementor Template Kit Mobel Looks – Furniture Store WooCommerce Elementor Template Kit Mobex - Auto Parts WordPress Theme MobiKwik (Zaakpay) Payment Gateway WooCommerce Plugin Mobixo - Industry WordPress Theme MobRepair – Mobile Phone Repair Services WordPress Theme Mocchato – Coffee Shop Elementor Template Kit Mochi – A Clean Personal WordPress Blog Theme Moda – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme With RTL Support Modal Box/Popup for Cornerstone