Headlines

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार।

देहरादून

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न सड़कों के लिये स्वीकृत हुई धनराशि,

प्रदेश के विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों की 439 कि.मी. सड़कों के लिये स्वीकृत हुई 259 करोड़ की धनराशि,

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार।

इसमें पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की 164 कि.मी की 7, अल्मोड़ा की 180 कि.मी की 4 तथा टिहरी की 65 कि.मी. की 1 एवं नैनीताल की 30 कि.मी की 1 सड़क शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की लोक महत्व से जुड़ी इन सड़कों की आवश्यक मरम्मत हेतु केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि से धनराशि स्वीकृत करने का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न लोक सभा क्षेत्रों के तहत कुल 439 कि.मी. सड़कों का नवीनीकरण, सुधारीकरण एवं सुरक्षा संबंधी कार्य होने से क्षेत्र की जनता के साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Payna - Clean, Minimal WooCommerce Theme Payna – Minimal WooCommerce Theme PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms