Headlines

देश का आठवां साइकलिंग वेलोड्रोम खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर में किया लोकार्पण प्रदेश को मिला साइकिलिंग वेलोड्रोम

 

रुद्रपुर

उत्तराखंड के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नया आयाम जुड़ गया, खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के रुद्रपुर में साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया । साइकिलिंग वेलोड्रोम रखने वाला उत्तराखंड देश का आठवां राज्य बन गया है।

शुक्रवार को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूजन करके साइकिलिंग वेलोड्रोम का लोकार्पण किया। यह वैलोड्रॉम 2312.99 लाख रुपए में बनकर तैयार हुआ है,

इसका निर्माण में करीब 18 महीने का समय लगा । इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सुविधा के अभाव में पहले हमारे खिलाड़ी दूसरे राज्यों में जाकर खेलते थे और फिर उन्हीं राज्यों के लिए मेडल जीतते थे । लेकिन अब सरकार सभी खेल सुविधाएं प्रदेश में मुहैय्या करने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों से कहा कि आप सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दीजिए आपके करियर,आपकी नौकरी हर चीज का ध्यान सरकार रखेगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार पदक जीतने के बाद ही पुरस्कार नहीं देगी बल्कि तैयारी के समय भी खिलाड़ियों के अभिभावक के रूप में हर कदम पर साथ खड़ी होगी । उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में राष्ट्रीय खेल के तीन इवेंट साइकलिंग, वॉलीबॉल और हैंडबॉल स्पर्धाएं आयोजित होगी जो की इस शहर के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का निर्णय कर चुकी है और यहां जो खेल अकादमी बनेगी उन्हें 50% तक सब्सिडी देने की योजना पर विचार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ी और अच्छे कोचों को किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर सकैनिया में खेल छात्रावास का लोकार्पण भी किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सकैनिया जैसे ग्रामीण परिवेश के बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और रहने खाने के साधन सुलभ हो इसी मकसद से यह 60 बेड वाला छात्रावास शुरू किया गया है । उन्होंने कहा कि सकैनिया अब खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में पहचाना जाएगा। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों से उन्होंने कहा कि अब उन्हें यह नहीं सोचना पड़ेगा की खेल ट्रेनिंग के दौरान वे कहां रहेंगे । यह छात्रावास 409.70 लाख रुपए की लागत से बना है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई मजबूती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Arton – Beauty & Spa Salon Template Kit Artore Theater Entertainment & Performing Arts Elementor Template Kit Artsea – Photography & Art Gallery Elementor Template Kit ArtSpace – Wall Art & Print Shop WordPress theme Artsy – Tattoo Studio Elementor Template Kit Artvista – Art Gallery & Museum WordPress Theme Artwork – Painting Wall Preview Pupop Plugin | WooCommerce WordPress Aruba – Minimal Ajax WordPress Portfolio Theme Arvo – A Clever & Flexible Multipurpose WordPress Asa – Responsive Coming Soon Template