Headlines

6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से किया जाएगा रजतगाथा का भव्य आगाज

*देहरादून*

*देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाया जाएगा: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड की विकासगाथा में स्थानीय जनमानस के साथ-साथ उत्तराखंड के प्रवासियों को भी बनाया जाएगा भागीदार*

*6 नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण तथा 7 नवंबर को देहरादून में उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन से किया जाएगा रजतगाथा का भव्य आगाज*

*6 नवंबर से 12 नवंबर तक चलने वाले रंगारंग आयोजन के दौरान संपादित किए जाएंगे विविध प्रेरक कार्यक्रम*

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई,

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड के जनमानस, यहां की मिट्टी से प्रेम करने वाले प्रवासियों और उत्तराखंड के विकास में प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष भागीदार बनने की चाहत रखने वाले युवा, महिला, किसान, कारीगर, पर्यावरणविदों, राज्य आंदोलनकारियों सभी को देवभूमि रजतोत्सव: उत्तराखंड रजतगाथा में भागीदार बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *