Headlines

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री

देहरादून–

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब के बाद अब सबसे ताकतवर का ख़िताब मिला है। सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों के लिए कराए गए सर्वे में धामी नंबर वन रहे। एक राष्ट्रीय मीडिया हाउस ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इस सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। इनमें से मुख्यमंत्री धामी को 38 प्रतिशत वोट मिले थे और मुख्यमंत्री धामी पहले स्थान पर रहे, जबकि गोवा के मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी 20 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मात्र 10 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।

इस सर्वे में मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले जनता से भी राय ली गई । सर्वे में शामिल लगभग 20 हजार लोगों ने इन चार मुख्यमंत्रियों के नाम का सुझाव दिया। न्यूज के द्वारा चार मुख्यमंत्रियों के लिए ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी पहली पसंद बताया था ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सरल और सौम्य छवि के लिए लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने और धर्मांतरण जैसे कड़े कानून बनाने के लिए सीएम धामी की हर ओर तारीफ हुई है। वहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, भर्ती घोटालों में सख्त निर्णय, जोशीमठ आपदा में जनता को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी सीएम के प्रयासों को भी सराहा गया था।

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 100 ताकतवर और प्रभावशाली भारतीयों की सूची में 61वें स्थान पर हैं। अपने सख्त फैसलों को लेकर उनकी रैंक में बड़ा सुधार हुआ है। कठोर और बड़े फैसलों से राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी मजबूत छवि, एक राष्ट्रीय मीडिया हाउस ने देश के 100 ताकतवर भारतीयों की सूची आईई-2024 जारी की है। इस सूची मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जबकि दूसरे स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह हैं। इसके अलावा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सुप्रीम चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, यूपी योगी आदित्यनाथ क्रमश तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन, भाजपा रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी टाप- सूची में हैं।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी बीते दिनों अपने कुछ बड़े फैसलों से मजबूत स्थान बनाया है। वे इस सूची में 61वें स्थान पर हैं, जबकि पिछले वर्ष उनकी रैकिंग 93वें स्थान पर थी। पिछले साल नवंबर महीने में उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद सीएम धामी का रेस्क्यू अभियान देश- दुनिया के सामने नजीर बना।

इसके अलावा देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का मॉडल पेश किया और हल्द्वानी में भड़के दंगों पर 24 घंटे के भीतर नियंत्रण कर बड़ी कार्रवाई की। इसके साथ ही देश में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस सब फैसलों से उनकी छवि देशभर में मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के सीएम हैं। 2021 में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना, उन्होंने उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। हालांकि, मई 2022 में चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी चुनाव जीत गए और उन्होंने फिर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान संभाल ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *