Headlines

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मलबे में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर पहुंचे दून अस्पताल पहुंचे

देहरादून
मलबे  में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर दून अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

देहरादून में गढ़ी कैंट के घट्टीगोला पुल के समीप मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से कार्यरत दो श्रमिक कविकांत और जोगिन्दर मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का स्वयं निरीक्षण किया।

मंत्री जोशी के देखरेख में दोनों श्रमिकों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री जोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सकों को दोनों श्रमिकों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने मंत्री को अवगत कराया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों श्रमिकों की स्थिति सामान्य है तथा वे खतरे से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *