लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का संदेश नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक
लैंसडाउन सजग इंडिया द्वारा विगत 18 वर्षों से अधिक समय से चलाए जा रहे नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत पहली बार सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन में अग्निवीरों, सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ एवं जवानों तथा स्कूली बच्चों से नशामुक्ति को लेकर संवाद किया।…
