Headlines

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र को दो बड़ी सौगात मिली हैं गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दी जानकारी

देहरादून

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र को दो बड़ी सौगात मिली हैं।

गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने जानकारी दी है की रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है।

इसके साथ ही लालढांग चिल्लर खाल मार्ग पर वाहनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया है कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और रामनगर को देहरादून से जोड़ने के लिए नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन की शुरुआत से देहरादून से रामनगर पहुंचना बेहद आसान होगा और पर्यटन के लिहाज से भी यह बेहद मजबूत हो कम होगा। 18 जुलाई से रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मलबे में दबे श्रमिकों का कराया रेस्क्यू, श्रमिकों को लेकर पहुंचे दून अस्पताल पहुंचे

वहीं सांसद अनिल बलूनी ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने लाल डांग चिल्लर खाल मार्ग से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में प्रयुक्त कमर्शियल वाहन शब्द को लेकर उत्पन्न सभी भ्रमों को समाप्त कर दिया है इस मार्ग पर अब अधिकांश आवश्यक वाहनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है इसके बाद इस सड़क पर सवारी वाहन सरकारी बसें गढ़वाल मोटर ओनर यूनियन की बसें स्कूल बसें किसानों के ट्रैक्टर और भवन निर्माण संबंधी सामग्री ले जाने वाले वाहनों के संचालक को स्वीकृति मिल गई है इससे हजारों लोगों को बड़ा फायदा होगा

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *