Headlines

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान उत्तराखंड के सभी जनपदों में निर्वाचन आयोग ने मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिए थे

देहरादून

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान उत्तराखंड के सभी जनपदों में निर्वाचन आयोग ने मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिए थे जिसके तहत प्रदेश में तीन तरह के मॉडल बूथ तैयार किया जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में 85 महिला कार्मिकों द्वारा संचालित बूथ, 44 युवाओं द्वारा संचालित बूथ और 70 दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं सभी मॉडल बूथ बनाने के लिए एसबीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सीएसआर के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं, वही इस बार निर्वाचन के दौरान विभाग द्वारा इस्तेमाल सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाना है जिसके लिए 10 हजार से ज्यादा वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। वहीं राज्य में 85 वर्ष से ज्यादा के मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे हम वोटिंग अभियान के तहत अब तक 993 मतदाताओं में से 6761 मतदाता वोट कर चुके हैं जबकि यह अभियान 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *