Headlines

उत्तराखंड की दो विधानसभाओं में होने हैं उप चुनाव भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की करी घोषणा

 

देहरादून

उत्तराखंड में इन दोनों उप चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। भाजपा कांग्रेस और बसपा तीनो ही अपने प्रत्याशियो को चुनाव मैदान में उतार चुके है ।

उत्तराखंड में अभी कुछ दिनों पहले ही लोकसभा चुनाव के परिणाम आए हैं .. और लोकसभा चुनाव के परिणामों से सियासी दलों ने अपने कमियों को दूर करने के लिए मंथन करना भी शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस उप चुनाव को लेकर मंगलौर सीट पर करतार सिंह भड़ाना , बद्रीनाथ सीट पर पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने बदरीनाथ सीट पर लखपत बुटोला और मंगलौर सीट पर पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा है .. जबकि बसपा ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए मंगलौर सीट पर दिवंगत विधायक सरबत करीम अंसारी के बेटे ऊबेदुरहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों के ऐलान के साथ उप चुनाव की लड़ाई भी तेज हो गई है .. जिसमे बद्रीनाथ सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में जबकि मंगलौर सीट पर पहली बार मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है … भाजपा ने इस सीट पर करतार भड़ाना को चुनाव मैदान में उतार कर मुकाबला रोचक बना दिया है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

 

 

भाजपा ने कहा की कांग्रेस भले ही लाख आरोप लगा ले .. लेकिन चुनाव में जनता भाजपा के साथ ही है। भाजपा कांग्रेस को नसीहत देती है की जब वह अपने लोगो का शोषण करती है तो फिर वही नेता कांग्रेस छोड़ अपने साथियों के साथ भाजपा में आते है ।

कांग्रेस की माने तो भाजपा भले ही लाख सफाई जनता के सामने दे दे.. लेकिन चुनाव में जनता उन्हे सबक सिखाने का काम करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा की बदरीनाथ में भाजपा ने जनता के जनादेश को बदलने का काम किया है ।

 

उत्तराखंड में उपचुनाव का दंगल दिलचस्प होने लगा है …. गुजरते दिन के साथ भाजपा और कांग्रेस भी अपनी जीत के दावे करने लगी है … जबकि जनता जनार्दन सब देख रही है .. लेकिन उत्तराखंड का मिजाज बड़ा अलग है यहां पर पहाड़ की राजनीति और और मैदान की राजनीति और है।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *