Headlines

हरिद्वार पुलिस ने दबंगई दिखाने वाले सैलानी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई करने की बात पुलिस को सैलानी के पास से असलाह भी बरामद हुआ है।

हरिद्वार
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही,

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक बार फिर सैलानियों की दबंगई देखने को मिली .. जिसके चलते पुलिस और अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा । तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा दशहरे के अवसर पर लाखो सैलानी और श्रद्धालु पहुंचे हुए थे … और इसी दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हरिद्वार पुलिस का सामान ऐसे सैलानी से हुए जिसका व्यवहार अशोभनीय था .. उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस के बार बार समझाने पर भी पुलिस को गाली देने का काम किया जाने लगा .. व्यक्ति के द्वारा न तो अपनी गाड़ी को हटाने का काम किया गया और न ही पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त में सहयोग दिया गया। व्यक्ति के इसी व्यवहार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:   हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जब व्यक्ति के द्वारा पुलिस को गाली दी जाने लगी तो .. फिर पुलिस ने भी व्यक्ति से सख्त लहजे में निपटना उचित समझा। गंगा दशहरा ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जहां पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है … वही ऐसे सैलानियों के आने से पुलिस की परेशानियां और बढ़ जाती है … इसलिए मजबूरन पुलिस को भी शक्ति अपनानी पड़ती है।

दबंगई दिखाने वाले सैलानी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस को सैलानी के पास से असलाह भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *