Headlines

केदारनाथ धाम के कपाट कल 23 अक्टूबर प्रातः 8:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद किए जाएंगे।

रुद्रप्रयाग
केदारनाथ धाम के कपाट कल 23 अक्टूबर प्रातः 8:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल हेतु विधिवत बंद किए जाएंगे।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रातः चार बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। कपाट बंद होने से पश्चात बाबा केदारनाथ की डोली यात्रा कल केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा प्रथम पड़ाव रामपुर द्वितीय पड़ाव गुप्तकाशी से होते हुए ऊखीमठ पहुंचेगी। वहां बाबा केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा। कपाट बंद होने के उपरांत पूरे शीतकालीन अवधि में बाबा केदारनाथ जी की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में नियमित रूप से सम्पन्न की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी में ऐतिहासिक जनसैलाब, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनउत्साह चरम पर

इस वर्ष लगभग 17.39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस यात्रा सत्र में धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने कहा कि कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection MyThemeShop WordX WordPress Theme MyThemeShop WP Contact Widget MyThemeShop WP Google Translate MyThemeShop WP Notification Bar Pro MyThemeShop WP Quiz Pro MyThemeShop WP Real Estate Pro MyThemeShop WP Review Pro MyThemeShop WP Shortcode Pro MyThemeShop WP Subscribe Pro MyThemeShop WP Tab Widget Pro