Headlines

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया, न्यायालय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई,

नैनीताल

हाईकोर्ट से बड़ी खबर

विकासनगर कोतवाली का पूरा स्टाफ बदला जाएगा

विकासनगर के बाडवाला में अवैध खनन रोकने गए वन विभाग के अधिकारी (SDO) राजीव नयन नौटियाल के साथ हुई थी बदसलूकी,

अब उल्टा पुलिस कर्मियों पर मुकदमा होगा दर्ज,

इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया,

न्यायालय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई,

आदेश दिया है कि विकासनगर कोतवाली के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से बदला जाए,

कोर्ट ने अधिकारी पर केस दर्ज करने वाले पुलिस अफसर को सस्पेंड करने और SDO की गिरफ्तारी पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया,

सुनवाई के दौरान पेश हुए वीडियो में खनन माफिया के हौसले साफ नजर आ रहे थे, जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए प्रशासन की साख पर सवाल उठाए,

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

अब देखना होगा कि इस बड़े आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में क्या बदलाव आते हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *