Headlines

सचिवालय कार्मिकों को मुख्य सचिव ने दिलाई मतदान करने की शपथ

देहरादून
सचिवालय कार्मिकों को मुख्य सचिव ने दिलाई मतदान की शपथ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है सोमवार को मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सचिवों, उप सचिवों, आईजी और सभी कार्मिकों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई ।

मतदाता शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्मिकों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई है उन्होंने कहा कि सचिवालय के सभी कार्मिक 19 अप्रैल को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करेगें क्योंकि यह उनका कर्तव्य ही नहीं अधिकार भी है ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत भी बढ़ेगा जिसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी कोशिश कर रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *