Headlines

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक दरोगा और एक बदमाश हुआ घायल

देहरादून

देहरादून के बसंत विहार में हुई लूट की घटना के संदिग्धों के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही थी। आशारोड़ी के जंगल में बिहारीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी कुछ देर बाद ही गिरफ्तारी हो गई। पुलिस मुख्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बिहारीगढ़ के आसपास हैं. इस पर दून पुलिस ने बिहारीगढ़ पुलिस के साथ बिहारीगढ़ सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए आशारोड़ी पर चेकिंग बढ़ा दी. बदमाशों ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से SI सुनील नेगी घायल हो गए। मुठभेड़ में बदमाश फुरकान को गोली लगी जबकि वसीम कुछ देर बाद जंगल से ही पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *