Headlines

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ धाम के प्रस्थान हुई आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि विश्राम

श्री केदारनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम 2025

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग:

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।

सोमवार प्रात: साढे दस बजे भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव‌ मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कराया।
इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति को को पंच स्नान करवाया गया तथा डोली में विराजमान कर साज-सज्जा की गयी थी इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन को पहुंचे।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी में ऐतिहासिक जनसैलाब, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनउत्साह चरम पर

केदारनाथ  की पंचमुखी उत्सव डोली विभिन्न स्थानों मंदिर मार्ग उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी बाजार में दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। स्थान- स्थान पर फूलों से पंचमुखी डोली का स्वागत हो रहा है।विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं पंच मुखी डोली के स्वागत के लिए कतारबद्ध है।

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के धाम प्रस्थान के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है इससे पूर्व बीते रविवार रात्रि को मुख्य कार्याधिकारी
श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा में शामिल हुए।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल सोमवार को पंचमुखी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होगा
1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा तथा शाम तक पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।
शुक्रवार 2 मई को प्रात:7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी में ऐतिहासिक जनसैलाब, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनउत्साह चरम पर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection MainWP Google Analytics Extension MainWP iThemes Security MainWP Links Manager MainWP Maintenance MainWP Page Speed MainWP Piwik Extension MainWP Post Dripper MainWP Post Plus MainWP Pro Reports MainWP Rocket