Headlines

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई

देहरादून

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा तापमान बढ़ने की संभावनाएं जताई गई

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई

विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून जनपदों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक रहने का अनुमान ,

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), उत्तराखण्ड द्वारा सभी जनपदों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई,

संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ,

19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है,

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी

ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत तथा निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

20 मई को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है,

देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

21 एवं 22 मई को भी हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गई है,

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी

जबकि देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा एवं चम्पावत में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आमजन को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक रहने के निर्देश हुए जारी,

दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने होगा,

स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन एवं गर्मी जनित बीमारियों से निपटने हेतु अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं,

पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, विद्यालयों, निर्माण स्थलों एवं बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों जैसे संवेदनशील वर्गों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *