Headlines

उत्तराखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिली नई उड़ान, देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का उद्घाटन

देहरादून

उत्तराखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिली नई उड़ान, देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का उद्घाटन

उत्तराखंड को देश के उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) की नई अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का आईटी पार्क, देहरादून में विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस फैसिलिटी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में STPI के महानिदेशक अरविंद कुमार, उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स उपस्थित रहे।

*चार मंजिला, 30 हजार वर्ग फुट में फैली अत्याधुनिक बिल्डिंग*

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई

यह नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी लगभग 30,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली चार मंजिला इमारत है। इसे विशेष रूप से IT/ITeS कंपनियों और स्टार्टअप्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

यहां स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए –
– हाई-स्पीड इंटरनेट और डेटा सेंटर कनेक्टिविटी
– रेडी-टू-यूज प्लग-एंड-प्ले ऑफिस स्पेस
– आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल और मीटिंग रूम
– मेंटरशिप, निवेशक कनेक्ट और स्किलिंग सपोर्ट
– 24×7 पावर बैकअप और सुरक्षा व्यवस्था

जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं।

*प्रदेश में 1700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार्टअप क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में 1,700 से अधिक DPIIT मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स कार्य कर रहे हैं, जो आईटी, हेल्थटेक, एग्रीटेक, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ विजन के तहत सरकार का फोकस है कि बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे महानगरों के साथ-साथ देहरादून जैसे टियर-2 शहरों में भी विश्वस्तरीय टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए। यह नई फैसिलिटी इसी विजन का हिस्सा है। इससे न केवल नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन भी होगा।

*NGIS के तहत 17 स्टार्टअप्स को ₹4.25 करोड़ की सीड फंडिंग*

कार्यक्रम का सबसे अहम आकर्षण रहा – Next Generation Incubation Scheme (NGIS) के तहत सीड फंडिंग का वितरण। इस योजना के तहत चयनित 17 होनहार स्टार्टअप्स को कुल ₹4.25 करोड़ की सीड फंडिंग के चेक प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

यह फंडिंग स्टार्टअप्स को अपने प्रोडक्ट को प्रोटोटाइप से मार्केट तक ले जाने, टीम बनाने और शुरुआती बिजनेस जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। STPI अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में और भी स्टार्टअप्स को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

इस नई फैसिलिटी के शुरू होने से देहरादून और पूरे उत्तराखंड के युवा उद्यमियों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए अब बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *