Headlines

देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई

देहरादून

देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को अभी से सक्रिय होकर रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से उन बूथों पर फोकस करने को कहा गया, जहां भाजपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पीछे रह गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे बूथों को जीतने के लिए मजबूत माइक्रो प्लान तैयार करने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही कोर कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर बैठकें करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन बैठकों में जिला और विधानसभा स्तर की कोर कमेटी के साथ मंथन कर आगामी चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी।
पार्टी संगठन अब बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसंपर्क अभियान को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम करेगा।

ये भी पढ़ें:   लैंसडाउन में गूंजा नशामुक्ति का संदेश नशे के खिलाफ सजग इंडिया की मुहिम पहुंची सेना के बीच, सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने किया जागरूक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *