Headlines

देहरादून में भारी बारिश के कारण स्वारना नदी में फंसे UPES के 06 छात्रों को SDRF ने 06 किमी पैदल ट्रैकिंग कर सकुशल बचाया*

देहरादून*भारी बारिश के कारण स्वारना नदी में फंसे UPES के 06 छात्रों को SDRF ने 06 किमी पैदल ट्रैकिंग कर सकुशल बचाया*

UPES विश्वविद्यालय के 06 छात्र ट्रैकिंग हेतु *स्वारना नदी, मिसरास पट्टी, थान गांव, देहरादून* क्षेत्र में गए थे।

वापस आते समय अचानक हुई तेज बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे छात्र जंगल में ही फंस गए।

सूचना मिलते ही *SDRF डाकपत्थर की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

दुर्गम क्षेत्र और बढ़े हुए जलस्तर के कारण टीम ने लगभग *6 किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग* कर सभी 6 छात्रों को सकुशल रेस्क्यू किया और उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें:   देहरादून जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

रेस्क्यू किए गए सभी छात्र UPES के हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *