Headlines

सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई को नगर पालिका बनाये जाने के अनुरोध को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है

 

देहरादून

सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई के लिए बड़ी खुशखबरी

सेलाकुई को नगर पालिका बनाये जाने के अनुरोध को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।

इस फैसले से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

सेलाकुई, देहरादून जिले का एक तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है।

औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों और बढ़ती आबादी के कारण यह क्षेत्र लगातार शहरी स्वरूप लेता जा रहा है। यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सेलाकुई को नगर पालिका का दर्जा दिया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आ सके और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात चंपावत

मुख्यमंत्री द्वारा सहमति मिलने के बाद अब सेलाकुई को नगर पालिका बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

शासन स्तर पर अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पालिका का गठन होगा, जिसके बाद यहां नगर प्रशासन की व्यवस्था लागू हो जाएगी।

क्या बदलेगा नगर पालिका बनने से

नगर पालिका बनने से सेलाकुई में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

– सड़कों का निर्माण और मरम्मत तेज होगी
– सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
– पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नालियों और जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी
– अतिक्रमण, भवन निर्माण और बाजार व्यवस्था का सुनियोजित विकास होगा
– स्थानीय लोगों को प्रमाण पत्र, टैक्स और अन्य नगर सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा
– क्षेत्र को नगर विकास के लिए सीधे सरकारी बजट और योजनाओं का लाभ मिलेगा

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किए आदेश शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री की सहमति की खबर मिलते ही सेलाकुई क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। लोगों का कहना है कि नगर पालिका बनने से सेलाकुई का चेहरा बदल जाएगा और यह क्षेत्र एक आदर्श नगर के रूप में विकसित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *