Headlines

आदि कैलाश से पूरे देश तक गूंजा ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1100 धावक बने ब्रांड एम्बेसडर

 

पिथौरागढ़

उत्तराखंड की पावन धरती आदि कैलाश से ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ का संकल्प पूरे देश तक पहुंचाया जाएगा।

सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के सफल आयोजन के बाद यह घोषणा की।

सजग इंडिया द्वारा आयोजित इस हाई-एल्टीट्यूड रन में देश के 23 राज्यों के लगभग 1,100 धावकों ने प्रतिभाग किया।

सभी धावकों ने एक स्वर में युवाओं को ‘नशे को ना, फिटनेस को हाँ’ का संदेश दिया।

*1100 धावक बने ब्रांड एम्बेसडर*
ललित जोशी ने बताया कि इस आयोजन में शामिल सभी 1,100 धावकों को ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा। ये सभी धावक अपने-अपने राज्यों में जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल व फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, गणेश जोशी बोले- कांग्रेस मांगे माफी

उन्होंने कहा, “युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे से दूर रखकर सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना ही विकसित भारत के निर्माण का सबसे मजबूत कदम है।”

*-7 डिग्री में 70 KM की चुनौतीपूर्ण दौड़*
समुद्र तल से करीब 4,500 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 7 डिग्री तापमान में यह दौड़ बेहद चुनौतीपूर्ण रही। इस बार आयोजकों ने अल्ट्रा मैराथन की दूरी 60 से बढ़ाकर 70 किलोमीटर कर दी थी। यह दौड़ छियालेख से शुरू होकर गुंजी तक आयोजित की गई।

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन एवं अल्ट्रा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *