Headlines

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन तक चला उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

गैरसैंण
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन तक चला उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

अनुपूरक बजट समेत सभी 10 विधेयक पारित हो गए। बुधवार को सत्र के अंतिम दिन भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने सदन के भीतर नारेबाजी करते हुए कागज फेंके और काले झंडे लहराए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित होने के साथ ही विनियोग विधेयक भी पारित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच बजट और विनियोग विधेयक पारित करने की प्रक्रिया पूरी हुई।
उत्तराखंड विधानसभा में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के शोर-शराबे और विरोध के बीच बजट पारित करने की प्रक्रिया पूरी हुई। सरकार ने अनुपूरक बजट में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *