Headlines

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट 

दिल्ली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा और स्थानीय उत्पादों की झलक भी भेंट की। इसमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा यानी ऊनी वस्त्र, उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भी भेंट की।

ये भी पढ़ें:   यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस भेंट के जरिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *