Headlines

कांग्रेस से हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने चुनाव प्रचार प्रसार किया शुरू ।

हरिद्वार

वीरेंद्र रावत ने चुनाव प्रचार किया शुरू कांग्रेस द्वारा हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत को टिकट दिए जाने के बाद , वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट की लक्सर, हरिद्वार-ग्रामीण ओर हरिद्वार विधानसभा के साथ साथ ऋषिकेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार ग्रामीण में अपने कार्यालय का उद्घाटन किया ओर ऋषिकेश में गंगा पूजन भी किया।

कांग्रेस के हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी वीरेंद्र रावत अपने पिता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने हरिद्वार की विभिन्न विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के साथ-साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ के झूलाघाट से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में बीती 5 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा 

इसके बाद वीरेंद्र रावत अपने पिता और कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने गंगा पूजन किया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंबेडकर पार्क में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मलियापन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र रावत ने कहा कि उन्होंने अपना राजनीतिक सफर और यू एस ए से शुरू किया था ।

और इस समय वे उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं साथ ही उन्होंने कहा कि 2009 से वे लगातार हरिद्वार की सेवा कर रहे हैं उन्हें पूरा विश्वास है कि हरिद्वार की जनता के आशीर्वाद से उनकी जीत होगी ।

साथ उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार ही नहीं उत्तराखंड की पांचो सीट कांग्रेस जीतने वाली है।
वही इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि अगर बात परिवार वाद की की जाए तो सबसे पहला सवाल अमित शाह राजनाथ सिंह और ऐसे ही अन्य भाजपा नेताओं से पूछने चाहिए उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला किसी से नहीं है वह जनता के लिए कार्य करने आए हैं और जनता उन्हें चुनेगी।

ये भी पढ़ें:   जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार—मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की सशक्त मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *