Headlines

पशुलोक बैराज में अज्ञात शव, SDRF ने किये बरामद।

*ऋषिकेश

पशुलोक बैराज में  अज्ञात शव, SDRF ने किये बरामद।*

दिनाँक 06 मई 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से HC अर्जुन पंवार के हमराह SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग के दौरान देखा गया कि बैराज के चैनल में 02 शव फंसे हुए है।

टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों शवों को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त दोनों शव पुरुष के है जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष एवं 15 से 20 दिन पूर्व डूबे हुए प्रतीत हो रहे है। नजदीकी थानों व पूर्व में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को शिनाख्त के लिए सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *