Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिवालय में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के साथ विधायक हरीश धामी की बैठक हुई।

देहरादून

कांग्रेस विधायक हरीश धामी को भले ही विधानसभा के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष का साथ ना मिला हो। लेकिन अब सीएम पुष्कर धामी का साथ कांग्रेस के हरीश धामी को मिला है ।

विधानसभा सत्र के दौरान आपदा के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हरीश धामी को चर्चा में मौका नहीं दिए जाने को लेकर विधायक हरीश धामी सदन से लेकर सड़क तक नाराज नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उन्होंने अपने क्षेत्र की आपदा को लेकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के साथ विधायक हरीश धामी की बैठक हुई।

ये भी पढ़ें:   चम्बा नवागांव सत्यों के ऊपर 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार में फंसा ट्रांस भारत एविऐशन कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों के साथ ही पायलट अनुपम चौधरी सुरक्षित, ,

बैठक की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देश पर धारचूला विधायक हरीश धामी के द्वारा आपदा से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को जल्द से जल्द आपदा संबंधित कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जो कार्य शासन स्तर से होने हैं उनके लिए जल्द से जल्द डीपीआर बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

धारचूला विधायक हरीश धामी का कहना है कि सदन में उन्हें भले ही नेता प्रतिपक्ष यशपालआर्य का साथ नहीं मिला हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के गंभीर मुद्दे पर उनकी बात को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और सचिव आपदा प्रबंधन के साथ उनकी विस्तृत चर्चा आपदा ग्रस्त क्षेत्रों को लेकर हुई है। एक हफ्ते के भीतर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के राजनीति के लिए दुखद खबर,लंबी बीमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूरी का निधन

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जमकर तारीफ की है। विधायक हरीश धामी का कहना है कि आपदा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर रहते हैं और जब भी किसी भी क्षेत्र में आपदा के मुद्दे पर उनसे मदद मांगी जाती है तो वह मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *