Headlines

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु प्रदान की रूपये 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ की चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु प्रदान की रूपये 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु रूपये 29.97 लाख, भटेड़ी से सिरोड़ी तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु रूपये 44.42 लाख तथा मडसौन से डुगराकोट इण्टर कालेज तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु रूपये 17.94 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए भी रूपये 23.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:   टीआईटीपी/SSW जापान प्लेसमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जापान में प्लेसमेंट के लिए चयनित प्रशिक्षु छात्रा दलजीत कौर के सम्मान में देहरादून में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस प्रकार मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ की कुल 04 आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु रूपये 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *