Headlines

देहरादून के ग्राफिक ऐरा मेडिकल कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के द्वारा नॉर्थ जोन वाइस चांसलर कॉन्फ्रेंस 2024 – 2025 का शुभारंभ किया गया ।

देहरादून

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के द्वारा नॉर्थ जोन वाइस चांसलर कॉन्फ्रेंस 2024 – 2025 का शुभारंभ  किया गया ।

देहरादून के ग्राफिक ऐरा मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नॉर्थ इंडिया के विश्वविद्यालय के कुलपति ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

कॉन्फ्रेंस की थीम उच्च शिक्षा में प्रौद्योगिकी एकीकरण रहेंगी। जिसका उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड जनरल गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा किया गया। कॉन्फ्रेंस में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें मिश्रित शिक्षण मॉडल, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस , साइबर सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी रहेंगी। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन कलम घनसाला ने नॉर्थ जोन कांफ्रेंस को उत्तराखंड के लिए एक सौभाग्य बताया है । उन्होंने कहा अब देश को बढ़ाने के लिए भारत के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को एक जुट होने की बेहद जरूरी है। जिससे आगामी तकनीकी चुनौतियों को एक जुट होकर समझा जा सके।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान: नानकमत्ता पहुंचे CM धामी, गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, लगाई झाड़ू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *