Headlines

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किसान ऋण मेले में 130 लाभार्थियों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक किए वितरित

देहरादून

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किसान ऋण मेले में 130 लाभार्थियों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक किए वितरित

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझरा स्थित एमपैक्स (बालाजी मंदिर के सामने) में सहकारिता विभाग, विकासखंड सहसपुर द्वारा किसान ऋण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विधायक ने 130 लाभार्थियों को चेक के माध्यम से ब्याजमुक्त ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ब्याजमुक्त ऋण की यह सुविधा किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के लिए भी आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

विधायक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि, महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इन उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *