Headlines

कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल के पक्ष में रैली में गूंजेंगे लोकगायक नरेंद्र सिंह के गीत,

देहरादून

कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी की ओर से  मंगलवार को नथुवावाला में गुलरघाटी रोड पर शिवप्रिया फार्म हाउस के पास सांस्कृतिक जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सांस्कृतिक जन सम्मेलन में दोपहर एक बजे से प्रसिद्ध लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी लोक गीतों की प्रस्तुति देंगे।

विरेंद्र पोखरियाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल जारी करेंगे अपनी प्राथमिकताएं
विरेंद्र पोखरियाल दून नगर निगम को लेकर आज अपनी प्राथमिकताएं और संकल्प मीडिया और आम जनता के सामने रखेंगे।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक ने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे ‘हमारी प्राथमिकताएं हमारा संकल्प’ पत्र जारी किया जाएगा। इसमें देहरादून के विकास के एजेंडे को कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल  दून की जनता के सामने रखेंगे।

ये भी पढ़ें:   BKTC CEO की चिट्ठी से सवाल, क्या मंदिरों के दान-चढ़ावे को लेकर अंदरखाने बढ़ी चिंता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *