Headlines

एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून

 

एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस

*भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

*अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त भाग गया था दुबई

*पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जुटाई जा रही थी जानकारी*

*पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व0 विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रू0 से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 255/24 , धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25-09-2026 को अभियुक्त बृजमोहन सिंह को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *