Headlines

चमोली जिले के माणा गांव के पास एवलॉन्च आने से बड़ा हादसा हुआ है,आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर सीएम धामी ने रेस्क्यू की ली पूरी जानकारी

देहरादून

आपदा चमोली जिले के माणा गांव के पास एवलॉन्च आने से बड़ा हादसा हुआ है,

जिसमें बीआरओ ठेकेदार के कांट्रेक्टर मजदूर चपेट में आ गए है,बीआरओ के मजदूरों के कैम्प के ऊपर एवलॉन्च आया जिससे 57 मजदूर थे,हालांकि 10 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है,जिन्हें आटीबीपी पोस्ट के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हालांकि लगातार हो रही बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। सीएम धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है,आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर भी सीएम धामी ने पूरी जानकारी रेस्क्यू को लेकर ली है,सीएम धामी का कहना है मौसम जरूर चुनौती बना हुआ है,लेकिन शनिवार को मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत बचाव कार्यो में और तेजी लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:   BKTC CEO की चिट्ठी से सवाल, क्या मंदिरों के दान-चढ़ावे को लेकर अंदरखाने बढ़ी चिंता?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *