Headlines

चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज को चला रहा था 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

देहरादून

चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज को चला रहा था 22 वर्षीय युवक

राजधानी देहरादून में बुधवार रात चार मजदूरों को रौंदने वाली मर्सिडीज को 22 वर्षीय युवक चला रहा था। उस युवक के साथ 12 साल का उसका भांजा भी कार में सवार था।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि गाड़ी की स्पीड 70- 75 किलोमीटर प्रति घंटे की उस वक्त थी। आपको बता दें कि पुलिस ने इस घटना के बाद लगातार छानबीन की और काफी मशक्कत के बाद कार के बारे में जानकारी मिली और उसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को भी बरामद किया। कार चालक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:   भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *