देहरादून
संविधान बचाओ अभियान रैली में पहुंचे सचिन पायलट ने केंद्र पर बोला हमला देशभर के सभी राज्यों में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान रैली में उत्तराखंड के नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए मंच साझा किया_ कांग्रेस की राजधानी देहरादून में हुई संविधान बचाओ अभियान रैली में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने इस रैली में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा__ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसके कारण कांग्रेस आज को आज संविधान बचाओ अभियान रैली के रही है उन्होंने कहा कि आज किसी भी तरह के अपराध में भाजपा सरकार या उसके मंत्रियों की कोई भी जवाबदेही नहीं है जिसके चलते भाजपा राज में अपराध तेजी से बढ़ रहा है और उत्तराखंड की दृष्टि से देखा जाए तो यहां दलित और महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है।
