Headlines

धामी सरकार का सख्त भू कानून हुआ मंजूर,राजभवन से मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून हुआ लागू

देहरादून
धामी सरकार का सख्त भू कानून हुआ मंजूर,

राज्यपाल भी दी भू कानून को मिली मंजूरी,

देवभूमि में भूमि प्रबंधन तथा भू व्यवस्था एवं सुधार के लिए विधानसभा से पारित हुआ था भू कानून,

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (संशोधन) विधेयक, 2025,

इस संशोधित विधेयक को महामहिम राज्यपाल की मिली मंजूरी,

राजभवन से मुहर लगने के साथ ही प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू हो गया ,

इसी के साथ प्रदेशवासियों की जनभावना के अनुरूप उत्तराखंड में कृषि और उद्यान भूमि की अनियंत्रित बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई ,

आवासीय, शिक्षा, अस्पताल, होटल, उद्योग जैसी जरूरत के लिए भी, अन्य प्रदेशों के लोगों को निर्धारित कड़ी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही उत्तराखंड में तय मानकों के अनुसार ही जमीन खरीद पाएंगे,

ये भी पढ़ें:   देहरादून जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

सख्त भू कानून लागू होने से प्रदेश में डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों पर रोकथाम लग सकेगी।

प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक पहचान को मजबूत बनाने के लिए सख्त भू- कानून को मंजूरी प्रदान करने के लिए महामहिम राज्यपाल का बहुत बहुत आभार।

भू अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।

व्यापक अभियान चलाया जा रहा और इस तरह की जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जा रहा है।
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *