Headlines

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के सात प्रमुख पुलों पर स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया।

देहरादुन,

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के सात प्रमुख पुलों पर स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया।

इस परियोजना पर ₹1 करोड़ 29 लाख की लागत आई है, जिसे मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-337 के अंतर्गत राज्य वित्त आयोग से स्वीकृति मिली थी।

लोकार्पण कार्यक्रम सुखरो नदी के पुल पर आयोजित किया गया, जहां क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में विधायक खण्डूड़ी भूषण ने स्ट्रीट लाइट का स्विच ऑन कर इन्हें औपचारिक रूप से जनसमर्पित किया। उन्होंने इस परियोजना की स्वीकृति और समर्थन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

उन्होंने बताया कि मालन, सुखरो, सिद्धबली, ग्रस्टानगंज, बीएल, गुल्लर और गाड़ीघाट — इन सातों पुलों पर अब रात्रि में भी सुरक्षित और पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर भी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यातायात और नागरिकों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

जनता ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब रात में पुलों से गुजरना और भी सुरक्षित हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *