Headlines

राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने आदर्श ग्राम योजना के तहत सहसपुर के हरियावाला गांव को लिया गोद 

देहरादून

राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने आदर्श ग्राम योजना के तहत सहसपुर के हरियावाला गांव को लिया गोद

सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने इस वर्ष की योजना में नया सांसद आदर्श ग्राम का चयन देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरियावाला कलां गांव के रूप में किया है।

सांसद नरेश बंसल आपका सेवक, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन करने और समस्या जानने हेतु हरियावाला पहुंचे।

सांसद डा बंसल ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव वालों से समस्याएं जानीं व विकास हेतु सुझाव भी मांगे।

डा. नरेश बंसल ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना संपूर्ण भारत के विकास का है और वह तभी संभव होगा जब गांव का विकास होगा।

ये भी पढ़ें:   देहरादून जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी

उन्होंने कहा कि इसके लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होंने हरीयावाला कलां गांव को गोद लिया है।

अब यह गांव सांसद के गोद लिए गांव के तौर पर प्रशासनिक स्‍तर पर निगरानी में रहेगा और योजनाओं से संतृप्‍त करने के साथ ही गांव में विकास की अतिरिक्‍त योजनआों को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्र बिंदु रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *