Headlines

देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ ‘बैलेंसिंग एक्ट’ पर अतिथि व्याख्यान, वेस्टिब्यूलर डिसऑर्डर्स पर बढ़ी जागरूकता

देहरादून

देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ ‘बैलेंसिंग एक्ट’ पर अतिथि व्याख्यान, वेस्टिब्यूलर डिसऑर्डर्स पर बढ़ी जागरूकता

देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग ने हाल ही में “बैलेंसिंग एक्ट: कोलैबोरेटिव केयर इन वेस्टिब्यूलर डिसऑर्डर्स” शीर्षक से एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्टिगो, मेनियर डिजीज और वेस्टिब्यूलर न्यूरिटिस जैसे विकारों से पीड़ित मरीजों के निदान, उपचार और प्रबंधन के संबंध में जागरूकता फैलाना था।

इस विशेष व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे डॉ. लवनीश कुमार, प्रोफेसर एवं सर्जन, हिमालयन हॉस्पिटल, जॉली ग्रांट। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा,
“आज के युवाओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। ऐसे विद्यार्थी समाज में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपने ज्ञान और कड़ी मेहनत से चिकित्सा क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन तक चला उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वेस्टिब्यूलर डिसऑर्डर्स से संबंधित ताजातरीन उपचार विधियों, निदान तकनीकों और प्रबंधन दृष्टिकोणों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, इस विषय पर एक गहन और इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने सवाल उठाए और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. तृप्ति पांडेय, Assistant Professor, Dev Bhoomi Uttarakhand University (फिजियोथेरेपी विभाग) ने कहा,
“यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है, क्योंकि इससे न केवल उन्हें मेडिकल साइंस के नवीनतम पहलुओं को समझने का अवसर मिला, बल्कि यह उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्याओं से भी जोड़ता है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में मदद करते हैं।”
कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों ने इस पहल को सराहा और उन्होंने वेस्टिब्यूलर डिसऑर्डर्स के इलाज में सहयोगात्मक देखभाल के महत्व को समझने का अवसर पाया। इस सत्र से प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन ने उनके प्रोफेशनल विकास को नया दृष्टिकोण दिया।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन तक चला उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित 

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने डॉ. लवनीश कुमार का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।

डॉक्टर चारू डीन फ़िजियोथेरेपी (देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी) ने कहा ऐसे प्रोग्राम हमारी यूनिवर्सिटी बढ़ चढ़ कर कराती रहती है, मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अलीशा, डॉक्टर अदिति, डॉक्टर मेघा और डॉक्टर ऋतु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *